Himachal’s Ias Officers Have Fallen In Love With Delhi, Know The Whole Matter – Amar Ujala Hindi News Live


आईएएस अधिकारी(सांकेतिक)
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अफसरों का दिल दिल्ली पर आ गया है। इनका दिल्ली जाने का मोह नहीं छूट रहा है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने वाले अधिकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आईएएस अमनदीप गर्ग, शाइनामोल और मनीष गर्ग पहले से दिल्ली जाने को तैयार हैं। अब प्रियतू मंडल, रोहन चंद ठाकुर, मानसी सहाय और अरिंदम चौधरी ने भी आवेदन कर दिया है। 16 वरिष्ठ आईएएस अफसर पहले से ही दिल्ली सहित अन्य राज्यों में सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 153 आईएएस अधिकारियों के पद स्वीकृत हैं।