Himachal Weather Yellow Alert For Rain Know How Long The Weather Will Remain Bad – Amar Ujala Hindi News Live

{“_id”:”66f40535e567f1a67f0a5fe8″,”slug”:”himachal-weather-yellow-alert-for-rain-know-how-long-the-weather-will-remain-bad-2024-09-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Himachal Weather: हिमाचल में बारिश का येलो अलर्ट, जानें कब तक खराब रहेगा मौसम, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हिमाचल प्रदेश में 25 से 27 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। कई स्थानों पर 29 सितंबर तक मौसम खराब बना रह सकता है। 30 सितंबर से सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

शिमला के मालरोड पर बुधवार को शिमला में मौसम सुहावना रहा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सितंबर की गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी चढ़ते पारे से पसीने छूट रहे हैं। राजधानी शिमला, मनाली, धर्मशाला सहित सात शहरों में बीते वर्षों के मुकाबले अधिकतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शिमला में 23 और 24 सितंबर को दोनों दिन 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पिछले 10 वर्षों में 20 सितंबर 2024 को 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो दूसरा सबसे अधिक तापमान है।
शिमला में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30 सितंबर 1994 को 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह मनाली में 23 सितंबर को 27.7 डिग्री सेल्सियस का दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पिछले 10 वर्षों में 14 सितंबर 2023 को 28.4 डिग्री सेल्सियस का उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि मनाली में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 8 सितंबर 1987 को 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं भुंतर में 24 सितंबर को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस 1 सितंबर को दर्ज किया गया।
कांगड़ा में 23 और 24 सितंबर को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान 12 सितंबर को 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, ऊना में 24 सितंबर 2024 और 21 सितंबर 2020 को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मशाला में पिछले 10 वर्षों में 24 सितंबर को 32.0 डिग्री सेल्सियस का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 20 और 21 सितंबर को यहां 31.1 डिग्री सेल्सियस का दूसरा उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि धर्मशाला में अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30 सितंबर 1988 को 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुंदरनगर में 23 सितंबर को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 24 सितंबर को दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।