Published On: Thu, Aug 29th, 2024

Himachal Weather Update: Due To Landslides, Many Roads In The State Are Blocked,electricity Transformers Are A – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh

Updated Thu, 29 Aug 2024 11:34 AM IST

प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। राजधानी शिमला में भी आज सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। 

Himachal Weather update: Due to landslides, many roads in the state are blocked,electricity transformers are a

हिमाचल में जगह-जगह भूस्खलन।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। राजधानी शिमला में भी आज सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। जगह-जगह भूस्खलन के चलते गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में एक नेशनल हाईवे सहित 135 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं। एक पुल भी बाधित है। राज्य में 132 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हैं। इससे कई भागों में बिजली आपूर्ति ठप है। इसके अतिरिक्त 54 जल आपूर्ति स्कीमें भी ठप पड़ी हैं। सबसे ज्यादा सेवाएं, शिमला, मंडी, कुल्लू व सिरमौर जिले में प्रभावित हैं। बारिश के चलते भूस्खलन से निगुलसरी में रामपुर-किन्नौर एनएच-पांच ठप है।  राजधानी शिमला में भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन हुआ है। कई भवनों को भी नुकसान हुआ है।

Trending Videos

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>