Himachal Weather Rain In Himachal From 26th Monsoon Expected To Arrive On 28th – Amar Ujala Hindi News Live


शिमला में शनिवार को मौसम सुहावना बना रहा
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 28 जून को मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान है। 26 जून से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होगा। रविवार को कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 24 और 25 जून को धूप खिली रहने की संभावना है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बारिश नहीं होने से मौसम में उमस बढ़ गई है। राजधानी शिमला में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के मैदानी जिलों में भी हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 26 जून से प्रदेश में बारिश शुरू होगी। 27 और 28 जून को अधिक बारिश होने के आसार हैं। 28 जून तक प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। मानसून इस वर्ष सामान्य तारीख को ही हिमाचल में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने बताया कि रविवार को कई जगह बादल बरसेंगे। 24 और 25 जून को मौसम साफ बना रहेगा।
उधर शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर में 19.5, भुंतर में 17.1, धर्मशाला में 23.5, ऊना में 22.7, नाहन में 24.0, सोलन में 18.4, मनाली में 13.6, कांगड़ा में 21.7, मंडी में 21.2, बिलासपुर में 22.1, हमीरपुर में 21.3, चंबा में 19.9, डलहौजी में 15.2, धौलाकुआं में 24.4, कसौली में 19.2, देहरा गोपीपुर में 26.0 और पांवटा साहिब में 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
क्षेत्र | अधिकतम पारा |
ऊना | 39.4 |
बिलासपुर | 37.5 |
हमीरपुर | 37.2 |
धौलाकुआं | 36.9 |
कांगड़ा | 35.6 |
चंबा | 35.6 |
मंडी | 34.8 |
नाहन | 34.1 |
धर्मशाला | 32.4 |
सोलन | 30.0 |
शिमला | 26.4 |
मनाली | 26.2 |