Himachal Weather: Imd Heavy Rainfall Alert In Many Parts, Many Roads And Power Transformers Stopped Working In – Amar Ujala Hindi News Live
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:51 PM IST
मौमस विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
देवग्रां में सड़क का हिस्सा गायब।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मानसून की बारिश का कहर लगातार जारी है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से दो नेशनल हाईवे 126 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 105 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। इसके अतिरिक्त 47 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। उधर, कांगड़ा जिले के पंचरुखी क्षेत्र में भारी बारिश से तबाही हुई है। देवग्रां में पालमपुर से पंचरुखी व जयसिंहपुर सड़क का कुछ हिस्सा बह गया। साथ ही पानी व मलबा साथ लगते घर के आंगन में घुसा गया। इससे आंगन में खड़ी गुड्डू पुत्र राम लाल की स्कूटी बह गई। साथ ही घर आए मेहमान की स्कूटी भी मलबे के साथ बह गई। घर के पास रखी पानी की टंकी भी बह गई। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। नजदीक के गांव के लोग रातभर सड़क किनारे खड़े रहे और लोगों आगह करते रहे। एसडीओ सार्थक सूद ने कहा लोग फिलहाल वैकल्पिक रास्ता वाया घाड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द चालू कर दिया जाएगा।