Published On: Tue, Aug 13th, 2024

Himachal Weather Imd Forecast: Landslide Again On Highway In Nigalusari, Many Roads Blocked In The State, Floo – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh

Updated Tue, 13 Aug 2024 12:58 PM IST

 जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में एक नेशनल हाईवे सहित 214 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 218 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित थे।

himachal weather imd forecast: Landslide again on highway in Nigalusari, many roads blocked in the state, floo

शिमला के ढली में एनएच पर भूस्खलन।
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में एक नेशनल हाईवे सहित 214 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 218 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित थे। इसके साथ ही 131 जल आपूर्ति योजनाएं भी ठप हैं। शिमला, मंडी, कुल्लू व सिरमौर जिले में सबसे अधिक सड़कें प्रभावित हैं।  कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

Trending Videos

उधर, बीती रात को राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश हुई। नयना देवी में 96.4, बीबीएमबी 33.0, धर्मशाला 25.0, डलहौजी 11.0, कंडाघाट 10.4, काहू 9.2, बिलासपुर 4.0 व कुफरी में 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।  वहीं जिला किन्नौर के निगलुसरी में एनएच पांच पर भूस्खलन का सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां पहाड़ी लगातार दरक रही है। इससे सोमवार रात से यातायात पूरी तरह से ठप है। सेना के जवानों सहित हजारों लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>