Published On: Fri, Oct 4th, 2024

Himachal Weather Heat Increased Weather Is Clear Today Rain Forecast In Eight Districts Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live


Himachal Weather Heat increased weather is clear today rain forecast in eight districts tomorrow

मौसम अपडेट
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार


हिमाचल प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून विदा होते ही गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। वीरवार को राजधानी शिमला में तीन और ऊना में सात साल बाद सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। चंबा में 14 साल बाद अधिकतम तापमान 33 डिग्री पहुंचा। सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर में भी पारा चढ़ने से पसीने छूटने लगे हैं। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। पांच अक्तूबर को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश का पूर्वानुमान है।

Trending Videos

शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को धूप खिली। शिमला में अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2021 में अक्तूबर के दौरान शिमला में अधिकतम पारा 26.8 डिग्री रहा था। ऊना में पारा 36.4 डिग्री रहा। वर्ष 2017 में यहां पारा 36.6 डिग्री था। सोलन में पारा 31 डिग्री दर्ज हुआ। पहले वर्ष 2021 में यहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री पहुंचा था। चंबा में वीरवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2010 में चंबा का पारा 34.5 डिग्री रहा था। इसके बाद अक्तूबर के दौरान 33 डिग्री तक नहीं पहुंचा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रहने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने के आसार हैं। छह और सात अक्तूबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। आठ अक्तूबर को फिर बारिश की संभावना है। उधर बुधवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 5.8, केलांग में 7.3, कल्पा में 7.8, समदो में 10.0, सोलन में 12.4, मनाली में 12.5, भुंतर में 14.4, शिमला में 15.6, मंडी में 16.7, बिलासपुर में 17.2, धर्मशाला में 17.0, चंबा में 17.4, कांगड़ा में 18.5, ऊना में 19.4 और नाहन में 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>