Published On: Mon, Nov 18th, 2024

Himachal Weather Forecast Of Rain And Snowfall In High Altitude Areas For Three Days, Minimum Temperature Rea – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh

Updated Mon, 18 Nov 2024 01:03 PM IST

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ने लगी है। राज्य में तीन स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। अगले चार दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 

loader

Himachal Weather forecast of rain and snowfall in high altitude areas for three days, minimum temperature  rea

कोकसर वॉटर फाल जमकर ठोस बर्फ में तबदील हो गया।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में माैसम बिगड़ने की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार जिला बिलासपुर व सुंदरनगर (मंडी) में 21 नवंबर तक सुबह-शाम को घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। सोमवार को भी बिलासपुर में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। इससे दृश्यता 30 मीटर तक रह गई। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 

ये भी पढ़ें: Bilaspur: रंगड़ों के काटने से खेत में काम कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, उपचार के दाैरान तोड़ा दम

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>