Himachal Weather Forecast Of Heavy Rains In Himachal From July 29 To August 1 – Amar Ujala Hindi News Live
रिज मैदान, शिमला
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मानसून की बेरुखी जारी है। गुरुवार रात को धर्मशाला, शिमला, नाहन और सुंदरनगर में ही बादल बरसे। शुक्रवार को अधिकांश जिलों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश में शनिवार और रविवार को भी कुछ ही क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। 29 जुलाई से मानसून के रफ्तार पकड़ने के आसार हैं। 29 जुलाई से एक अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।
Trending Videos
शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश जगह हल्के बादल छाए रहे। शुक्रवार को नाहन में 29, नेरी में 10, मंडी में 8 और धर्मशाला में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मैदानी जिलों में बारिश नहीं होने का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। मैदानी जिलों में उमस से लोग बेहाल है। कई जगह दो हफ्ते से बारिश नहीं हुई है। गुरुवार रात को शिमला में 50, धर्मशाला में 53, सुंदरनगर में 45, धौलाकुआं में 31, डलहौजी में 11, मनाली में 10, मंडी में 6 और नाहन में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। उधर, वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.6, सुंदरनगर में 22.1, भुंतर में 22.5, कल्पा में 16.8, धर्मशाला में 23.2, ऊना में 24.7, नाहन में 25.2, केलांग में 13.9, सोलन में 22.0, मनाली में 14.9, कांगड़ा में 23.8, मंडी में 25.2, बिलासपुर में 25.5, हमीरपुर में 26.7 और चंबा में 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।