Published On: Wed, Nov 20th, 2024

Himachal Weather Forecast: Natural Lakes Started Freezing In Lahaul Due To Falling Minimum Temperature – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh

Updated Wed, 20 Nov 2024 11:40 AM IST

लाहौल-स्पीति के ताबो में बुधवार को न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान गिरने से झरनों के साथ प्राकृतिक झीलें भी जमने लगी हैं। 

loader

Himachal Weather forecast: Natural lakes started freezing in Lahaul due to falling minimum temperature

जमने लगी सिस्सू झील।
– फोटो : संवाद



विस्तार


 हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम पारा गिरने से शीतलहर बढ़ गई है। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के ताबो में बुधवार को न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन अन्य स्थानों का न्यूनतम तापमान भी माइनस में है।  वहीं, झरनों के साथ प्राकृतिक झीलें भी जमने लगी हैं। लाहाैल की सिस्सू झील पर बर्फ की परत जम गई है। 13,124 फुट की ऊंचाई पर स्थित नीलकंठ झील के साथ रोहतांग दर्रे के साथ सटी भृगु झील का पानी भी ठोस बर्फ में तबदील होना शुरू हो गया है। वहीं 13.800 फुट की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल झील के साथ मनाली-लेह सड़क से सटे सूरजताल, दीपकताल व अल्यास झील का पानी काफी दिन पहले से जमना शुरू हो चुका है। सिस्सू के समीप सिस्सू झील का पानी भी रात्रि तापमान में गिरावट के चलते सुबह के समय जमना शुरू हो गया है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>