Himachal Weather Fog Slowed Down The Speed Of Trains Kunjam Pass Closed For Tourists – Amar Ujala Hindi News Live


मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
ऊना में पड़ रहे घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। सोमवार को ऊना में हिमाचल एक्सप्रेस सवा घंटा देरी से पहुंची। दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी ट्रेन भी देरी से गई। लाहौल से स्पीति को जोड़ने वाला कुंजम पास पर्यटकों के लिए आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। यहां सिर्फ दो घंटे सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक ही आपात वाहन चलेंगे। रविवार रात को ताबो, कुकुमसेरी और केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान में भी कमी आई है।