Published On: Thu, Jun 6th, 2024

Himachal Vidhansabha: Sitting Plan Will Change In The Assembly, Oath Ceremony May Be Held On 11-12 June – Amar Ujala Hindi News Live


Himachal vidhansabha: Sitting plan will change in the assembly, oath ceremony may be held on 11-12 June

हिमाचल विधानसभा शिमला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नए विधायक चुनने के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अब विधायकों का सिटिंग प्लान बदलेगा। उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते सुधीर शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल अब विपक्ष के साथ बैठेंगे, विधानसभा में इस बार तीन नए चेहरे भी शामिल होने जा रहे हैं। 11 या 12 जून को शपथ हो सकती है।  इसमें कुटलैहड़ से कांग्रेस पार्टी के विजयी उम्मीदवार विवेक, लाहौल-स्पीति से अनुराधा राणा और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विजयी प्रत्याशी रणजीत राणा शामिल है। आगामी मानसून सत्र में यह व्यवस्था देखने को मिलेगी। विधानसभा में अब दो महिला विधायक होंगी। इससे पहले पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से रीना कश्यप अकेली महिला विधायक थी।

विधानसभा सत्र के दौरान वह जो भी लोगों की समस्या संबंधित उठाती थी, उन्हें गंभीरता से सुनते हुए निपटारा किया जाता था। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सदन में कह चुके है कि विधानसभा में एक ही महिला सदस्य है। उनकी मांगों को गंभीरता से लिया गया है। अब भाजपा के साथ कांग्रेस पार्टी की भी एक महिला लाहौल स्पीति से विधानसभा उपचुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंची है। ऐसे में अब सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से एक-एक महिला विधायक सदन में नजर आएगी। मानसून सत्र के दौरान विधायकों का सिटिंग प्लान में बदलाव होना है। विधानसभा सचिवालय की ओर से नए सदस्यों के लिए आवास में आवंटित किए जाना है। शपथ समारोह के बाद विधानसभा सचिवालय प्रशासन इसकी व्यवस्था करेगा।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>