Published On: Sun, Jun 2nd, 2024

Himachal Pradesh weather will change in 24 hours there will be heavy rain IMD issues yellow alert


ऐप पर पढ़ें

Himachal Pradesh Rain: भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग में अगले दो दिनों में लू चलने, गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार चार जून से शुष्क लू से कुछ राहत मिल सकती है। इस दिन राज्य में बारिश और गरज के साथ बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश में तेज हवा चलने की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आमतौर पर ठंडा और सुहावना रहने वाला यह प्रदेश में तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक पहुंच गया है।

हिमाचल के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के कारण होटल अपनी क्षमता के 80 प्रतिशत तक बुक हो चुके हैं और शिमला, मनाली, काजा और डलहौजी में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। मौसम विभाग ने परामर्श जारी करते हुए कहा कि अगले 24 घंटों में सोमवार तक अलग-अलग स्थानों पर लू चलने, बिजली के साथ आंधी और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में बढ़ती लू ने हजारों हेक्टेयर वन भूमि को तबाह कर दिया है। राज्य में इस गर्मी में लगभग 1,100 आग की घटनाएं घटित हुई हैं। भीषण लू ने ऊंचे इलाकों में ग्लेशियरों को भी पिघला दिया है। सतलुज, यमुना और ब्यास जैसी बर्फ से भरी नदियों में जल स्तर बढ़ गया है।

भारतीय मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम की कई स्थितियां बनती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर लू चलेगी, कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर तूफानी हवाओं के चलने की भी संभावना जताई गई है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की पूरी संभावना है। प्रदेश में बारिश के बाद तापमान नीचे जाएगा। 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>