Himachal Pradesh Mausam ki jankari IMD rainfall snowfall due to western disturbance
ऐप पर पढ़ें
Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि आने वाली 10 अप्रैल से प्रदेश का मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन से प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि, अभी हिमाचल प्रदेश का मौसम गर्मी वाला बना हुआ है। यहां कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग से मिली अपडेट के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अगले हफ्ते बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में कमी देखने को मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए आईएमडी ने बताया कि बीते 24 घंटों में प्रदेश में बर्फबारी देखने को नहीं मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन यानी 7, 8 और 9 अप्रैल को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। 10 अप्रैल को प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 अप्रैल से प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि 11 और 12 अप्रैल को पूरे प्रदेश का मौसम खराब रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर झमाझम बारिश और कई ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी की संभावना है।
बीते दिनों हुई बर्फबारी का असर अब भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बर्फबारी के कारण अब भी प्रदेश की करीब 160 सड़कें और तीन नेशनल हाईवे बंद हैं। इस दौरान मौसम विभाग ने यह भी बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस दौरान शिमला, मनाली, पालमपुर, भुंतर, कांगड़ा आद जगहों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाली 10 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो जाने के बाद प्रदेश के ज्यादातर जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।