Himachal News Six Mlas Elected In The By-elections Will Take Oath On Wednesday – Amar Ujala Hindi News Live
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
![Himachal News: उपचुनाव में चुने गए छह विधायक बुधवार को लेंगे शपथ Himachal News Six MLAs elected in the by-elections will take oath on Wednesday](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/06/11/dajaina-fata_9cd3995f0ca72434cd204b01cd9a93d4.jpeg?w=414&dpr=1.0)
डिजाइन फोटो।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
विधानसभा उपचुनावों में चुने गए छह विधायकों को बुधवार को प्रदेश विधानसभा परिसर में स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया शपथ दिलाएंगे। इनमें कांग्रेस के चार यानी गगरेट से राकेश कालिया, कुटलैहड़ से विवेक शर्मा, लाहौल स्पीति से अनुराधा राणा और सुजानपुर से कैप्टन रंजीत राणा शपथ लेने जा रहे हैं। भाजपा के दो विधायक धर्मशाला से सुधीर शर्मा और बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल भी शपथ लेंगे। इनमें विवेक शर्मा, अनुराधा राणा और कैप्टन रंजीत राणा को पहली बार प्रदेश विधानसभा के लिए चुना गया है।