{“_id”:”671e2f1d0bfe8013ec01ab3e”,”slug”:”himachal-news-cm-sukhu-will-inaugurate-water-sports-on-tuesday-will-address-public-meeting-2024-10-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू मंगलवार को करेंगे वाटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ, यहां करेंगे जनसभा को संबोधित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:05 PM IST
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को करीब 12 बजे मुख्यमंत्री मंडी भराड़ी पहुंचेंगे। यहां वे विधिवत रूप से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री का टूर प्रोग्राम जारी कर दिया है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को मंडी भराड़ी के पास वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यालय बिलासपुर में मंत्री राजेश धर्माणी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रशासन ने मुख्यमंत्री का टूर प्रोग्राम जारी कर दिया है।
मंगलवार को करीब 12 बजे मुख्यमंत्री मंडी भराड़ी पहुंचेंगे। यहां वे विधिवत रूप से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। साथ ही झील में क्रूज की सैर करेंगे। मंडी भराड़ी में ही मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद बिलासपुर पहुंचेंगे। जहां पहले विजिलेंस एंड एंटी करप्शन भवन का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद रौड़ा सेक्टर में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ करेंगे। करीब 3:15 बजे मुख्यमंत्री लुहणू मैदान से शिमला के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंत्री राजेश धर्माणी ने समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए।