Himachal News After Cm Approval 1841 Joa It Will Get Appointment – Amar Ujala Hindi News Live
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
बीते दिनों ही राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 817 का परिणाम जारी किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सचिव राकेश कंवर ने 73 विभागों को नियुक्तियां देने से पहले मंजूरी लेने का पत्र भेजा है।
![Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू की मंजूरी के बाद मिलेगी 1841 जेओए आईटी को नियुक्ति Himachal News After CM approval 1841 JOA IT will get appointment](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/08/24/hamacal-parathasha-rajaya-cayana-aayaga_41576c98368ae2a4cd7d83294f03ca7f.jpeg?w=414&dpr=1.0)
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 1841 जेओए आईटी को नियुक्तियां मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही मिलेंगी। प्रदेश के सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बीते दिनों ही राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 817 का परिणाम जारी किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सचिव राकेश कंवर ने 73 विभागों को नियुक्तियां देने से पहले मंजूरी लेने का पत्र भेजा है।
राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पोस्टकोड-817 में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने 73 विभागों, निगमों और बोर्डों को इस नियुक्तियां देने की सिफारिश करने वाले पत्र जारी किए हैं। आयोग की ओर से संबंधित विभागों, बोर्डों और निगमों को चयनित अभ्यर्थियों के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट फॉर्म और जरूरी योग्यता प्रमाणपत्र भेजे गए हैं। अब विभागों, निगमों और बोर्डों की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किए जाने हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी संबंधित विभागों को पत्र जारी कर नियुक्ति पत्र देने से पहले मुख्यमंत्री की मंजूरी लेना अनिवार्य कर दिया है।