Published On: Sat, Jun 1st, 2024

Himachal Lok Sabha Election 2024 Will The Exit Polls Proved Accurate Or Mislead – Amar Ujala Hindi News Live


Himachal Lok Sabha Election 2024 Will the exit polls proved accurate or mislead

हिमाचल का एग्जिट पोल
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार


हिमाचल प्रदेश में इस बार एग्जिट पोल वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव की तरह फिर सटीक साबित होंगे या गच्चा खाएंगे, इस पर हिमाचल की जनता अपनी नजरें गड़ाए हुए है। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर थी और एग्जिट पोल भी उसी हिसाब से सटीक पाए गए। इस बार कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में खूब पसीना बहाया है। कांग्रेसी चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल के उलट होने की बात कह रहे हैं। वहीं भाजपा इन्हें सटीक करार दे रही है।

प्रदेश लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल भाजपा को जाते दिख रहे हैं। न्यूज नेशन सर्वे के एग्जिट पोल के नतीजों में हिमाचल में भाजपा को 4 जबकि कांग्रेस को शून्य सीट दी गई है। इसी तरह न्यूज 24- चाणक्य ने भी एग्जिट पोल में भाजपा को चारों सीटें दी है। वर्ष 2019 में सभी एग्जिट पोल में भाजपा को चारों सीटें दी गई थी, जो सही साबित हुई। न्यूज 18-आईपीएसओएस के एग्जिट पोल के नतीजों में हिमाचल में भाजपा को 4 जबकि कांग्रेस को शून्य सीट दी थी। न्यूज 24- चाणक्य ने भी एग्जिट पोल में भाजपा को चारों सीटें दी थीं। प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनावों में चारों सीटें भाजपा की झोली में गई थीं।

मतदान प्रतिशतता को अपने-अपने हक में बता रहे दल

हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव में अधिक मतदान प्रतिशतता को पार्टी नेता अपने-अपने पक्ष में आंक रहे हैं। भारी मतदान को भाजपा अपनी जीत बता रही है। वहीं कांग्रेस इसे भाजपा के खिलाफ कह रही है। एग्जिट पोल पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल के उलट होंगे। प्रदेश में भारी मतदान भाजपा के खिलाफ हुआ है। वह आश्वस्त हैं कि संसदीय क्षेत्र की चारों सीटों पर कांग्रेस काबिज होगी। वहीं, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल की जनता से जो वायदे किए थे, वे पूरी नहीं किए गए हैं। ऐसे में जनता में कांग्रेस के प्रति भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार होगी। एग्जिट पोल भी भाजपा के पक्ष में है।

 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>