Published On: Fri, Aug 9th, 2024

Himachal Disaster: More Bodies Were Found In The Doghri Area Near Sunni Dam After Samej Cloudburst – Amar Ujala Hindi News Live


अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh

Updated Fri, 09 Aug 2024 01:46 PM IST

समेज में 31 जुलाई को बादल फटने के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के नौवें दिन शुक्रवार सुबह सुन्नी डैम के नजदीक दोघरी क्षेत्र में चार शव बरामद हुए हैं।

Himachal Disaster: more bodies were found in the Doghri area near Sunni Dam after samej cloudburst

नदी किनारे जारी सर्च ऑपरेशन।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


हिमाचल प्रदेश के समेज में 31 जुलाई को बादल फटने के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के नौवें दिन शुक्रवार सुबह सुन्नी डैम के नजदीक दोघरी क्षेत्र में चार शव बरामद हुए हैं। प्रथम दृष्टया में दो शव पुरुषों के हैं। एक शव लड़की का है, जिसकी उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है। इसके साथ ही एक अन्य शव क्षत-विक्षत मिला है, जो महिला का बताया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि शव क्षत-विक्षत हैं। शवों को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन कुल्लू को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है।

Trending Videos

नोगली में मिला एक शव

सर्च ऑपरेशन में नोगली में एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान कल्पना कुमारी पत्नी जयसिंह के तौर पर हुई है। मृतक महिला ग्रीनको हाइड्रो प्रोजेक्ट में कार्यरत थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर अस्पताल भेजा जा रहा है। इसके साथ ही अब तक 15 शव मिल चुके हैं। समेज में खोदाई का कार्य पूरा होने के बाद अब शवों की तलाश के लिए जिला पुलिस की टीम ने घटनास्थल से 124 किलोमीटर दूर दोघरी तक नदी कि किनारों में तलाशी अभियान शुरू किया है। इस अभियान में जिला शिमला की पुलिस के साथ ही प्रदेश पुलिस, एनडीआरएफ और होमगार्ड के जवान भी जुटे हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>