Himachal Disaster Harsh Mahajan Gave A List Of 50 Missing People To Nadda – Amar Ujala Hindi News Live
डिजाइन फोटो।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की और हिमाचल में आई आपदा को लेकर चर्चा की। महाजन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को 50 से अधिक लोगों की सूची भी दी। ये लोग हिमाचल में आई आपदा के चलते लापता हैं।
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह हिमाचल में हुए नुकसान पर पूरी नजर बनाएं रखे हैं। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से हिमाचल को हुए नुकसान पर हरसंभव मदद भी दी जाएगी। जिन लोगों की मौत हुई है या लापता हैं, उनके परिवारजनों को जल्द राहत राशि दी जाएगी।