Himachal Congress Committee Dissolve Pratibha Singh Reaction – Amar Ujala Hindi News Live


प्रतिभा सिंह (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाल नेटवर्क
विस्तार
बुधवार को हिमाचल में कांग्रेस की प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। वहीं, अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कई पदाधिकारी निष्क्रिय थे। इसलिए संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी को भंग करना जरूरी हो गया था।
काम करने वाले सक्रिय नेता किए जाएंगे शामिल
प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैंने, सीएम और डिप्टी सीएम ने सिफारिश की थी कि कार्यकारिणी को भंग किया जाए। विधानसभा चुनाव के दौरान संगठन में जोड़े कई पदाधिकारी कई नेता निष्क्रिय रहे, चुनाव में काम नहीं किया तब निष्क्रिय नेताओं को बाहर करने जरूरत महसूस की गई मजबूत संगठन बनाकर अगले चुनाव की तैयारी करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में अब काम करने वाले सक्रिय नेता शामिल किए जाएंगे। इसे लेकर वह पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी और हाईकमान को नाम सुझाए जाएंगे।
वन-मैन-वन पोस्ट
प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी और संगठन में दोनों जगह नेताओं को तैनाती नहीं दी जानी चाहिए। इसे लेकर वह पहले भी कई बार बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद वन मैन-वन पोस्ट की हिमायती है। लिहाजा नई कार्यकारिणी के गठन के वक्त इसका ध्यान रखा जाएगा। प्रतिभा सिंह ने कहा की नई कार्यकारिणी में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। नई कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष होंगे या नहीं इसको लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा की नई कार्यकारिणी बहुत लंबी नहीं होगी पार्टी के प्रतिनिष्ठावन और और सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही नियुक्त किया जाएगा।