Himachal Cm Sukhu On The Financial Condition Of Himachal We Are Only Asking For Rights From The Center Govt – Amar Ujala Hindi News Live

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा हम केंद्र सरकार से अपने अधिकार मांग रहे हैं। हम व्यवस्थित ढंग से वित्तीय व्यवस्था को ठीक कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
– फोटो : एएनआई, शिमला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “हम केवल केंद्र से अपने अधिकार मांग रहे हैं। जब सुधार किए जाते हैं तो इस तरह के फैसलों से थोड़े समय के लिए रुकावट आती है इसका अर्थ ये नहीं है कि प्रदेश में आर्थिक संकट है। हम व्यवस्थित ढंग से वित्तीय व्यवस्था को ठीक कर रहे हैं। हम वित्तीय अनुशासन में रहकर आगे बढ़ना चाहते हैं। सैलरी रोकने से हमारा मतलब जागरुक करने से है जो बिजली का बिल भर सकता है उसे बिजली बिल मुफ्त क्यों दिया जाए? जो पानी का बिल भर सकता है उसे क्यों मुफ्त पानी दिया जाए। भाजपा सरकार ने जून 2022 में सभी का पानी का बिल माफ कर दिया, लेकिन आप फाइव स्टार होटलों को मुफ्त पानी और सब्सिडी में बिजली दे रहे हैं जो उचित नहीं है।”
#WATCH शिमला: हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “हम केवल केंद्र से अपने अधिकार मांग रहे हैं। जब सुधार किए जाते हैं तो इस तरह के फैसलों से थोड़े समय के लिए रुकावट आती है इसका अर्थ ये नहीं है कि प्रदेश में आर्थिक संकट है।… pic.twitter.com/ZmYCiMhGFJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2024