Himachal Assembly Monsoon Session Update: The Proceedings Began Without Any Deadlock, Cm Sukhu Statement – Amar Ujala Hindi News Live
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट में मुआवजे के मामले में कहीं भी भेदभाव होगा तो उसे सरकार गंभीरता से देखेगी। वहां के निवासियों को उचित मुआवजा मिले, इस पर काम चल रहा है।
हिमाचल विधानसभा शिमला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही शांतिपूर्वक तरीके से शुरू की गई। हालांकि, कांगड़ा एयरपोर्ट पर किए प्रश्न पर हल्की नोकझोंक हुई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट में मुआवजे के मामले में कहीं भी भेदभाव होगा तो उसे सरकार गंभीरता से देखेगी। वहां के निवासियों को उचित मुआवजा मिले, इस पर काम चल रहा है। बल्ह एयरपोर्ट के काम को भी आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार की किसी को बंद करने की कोई मंशा नहीं है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह बात बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कही। मुख्यमंत्री सुक्खू धर्मशाला के भाजपा के विधायक सुधीर शर्मा और शाहपुर के कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया के संयुक्त सवाल का उत्तर दे रहे थे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और चुराह के भाजपा विधायक हंसराज ने भी इस पर अनुपूरक सवाल किए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि आने वाले पांच साल में पर्यटन के क्षेत्र में बहुत खर्च किया जा रहा है। इस संबंध में चंबा, चांशल जैसे कई इलाकों को भी पर्यटन के हिसाब से विकसित किया जाएगा।