Himachal Assembly Byelection: Hardeep’s Name Almost Finalised From Nalagarh, Three Names Each Will Go From Deh – Amar Ujala Hindi News Live
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
![हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप का नाम लगभग तय, देहरा-हमीरपुर से जाएंगे तीन-तीन नाम Himachal Assembly byelection: Hardeep's name almost finalised from Nalagarh, three names each will go from Deh](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/06/12/congress-mla-meeting_168a4238f5c7be8f45fa7cf4a5fa2173.jpeg?w=414&dpr=1.0)
कांग्रेस विधायक दल की बैठक।
– फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नालागढ़ से हरदीप बावा को कांग्रेस प्रत्याशी बनाना लगभग तय माना जा रहा है। देहरा और हमीरपुर से प्रत्याशी चुनने के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। विधानसभा परिसर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में तीन विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। सभी मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों और विधायकों को चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। बैठक में फैसला लिया गया कि मुख्यमंत्री सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जल्द बैठक कर संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार करेंगे।