Heatwave rendered coolers and fans ineffective in Jaisalmer | जैसलमेर में हीटवेव ने बेअसर किए कूलर-पंखे: तापमान 46 डिग्री पहुंचा, रात को भी नहीं मिल रही राहत – Jaisalmer News

जैसलमेर। भीषण गर्मी आसमान साफ रहने से तल्ख धूप का सीधा असर पड़ रहा है।
जैसलमेर जिले में पिछले कई दिनों से लोगों को भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों से राहत नहीं मिल रही है। वहीं 21 दिन बाद पारा फिर से 46 डिग्री पर पहुंच गया है। आसमान से आग उगलती धूप ने लोगों को घरों में रहने का मजबूर कर दिया।
.
दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। भीषण गर्मी व गर्म हवाओं के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोग दोपहर से पहले ही घरों में दुबक जाते है। हीटवेव ने पंखों व कूलर को भी बेअसर कर दिया है। लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं पा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है वहीं शनिवार को हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद हीटवेव से राहत की संभावना है।

तेज धूप ने किया बेहाल।
भीषण गर्मी में पारा पहुंचा 46 डिग्री
जैसलमेर जिले में गुरुवार को भी गर्मी का असर तेज रहा। आसमान से आग उगलती धूप ने लोगों को घरों में रहने का मजबूर कर दिया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी का असर तेज है। लोग भीषण गर्मी व गर्म हवाओं से बचने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे है। गुरुवार को दिन के पारे में 0.6 डिग्री व रात के पारे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 46 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया।
कूलर व पंखे भी हुए बेअसर
जैसलमेर में दिन व रात को गर्मी का असर तेज है। वहीं उमस का असर भी बढ़ गया है। इस वजह से कूलर भी फेल हो चुके हैं। वहीं हीटवेव व आग उगलती गर्मी में घरों की छतें तप रही है और दीवारें भी आग उगल रही है। ऐसे में पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन और भी मुश्किल भरे हो सकते हैं।
आज हीटवेव का यलो तो कल रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने जिले में शुक्रवार को हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वही शनिवार को हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 मई को दिन व रात में गर्म हवाएं चलेगी। वहीं हीटवेव का प्रभाव भी तेज होगा। इसके बाद 25 मई को हीटवेव के साथ आंधी व बारिश होने की संभावना है।

चौराहों पर पसरा सन्नाटा।