Published On: Mon, Jun 9th, 2025

Heatwave and storm alert in Jaisalmer today | जैसलमेर में आज हीटवेव व आंधी का अलर्ट: दिन का पारा 45 डिग्री पार, तापमान लगातार बढ़ने की संभावना – Jaisalmer News


जैसलमेर। भीषण गर्मी से बचने का जुगाड़ करते लोग।

जैसलमेर जिले में गर्मी के तेवर फिर से तीखे हो चुके हैं। तापमान के साथ दिन में गर्म हवा के साथ लू के थपेड़े भी लगने चुभने लगे हैं। रविवार को लगातार दूसरे दिन पारा 45 डिग्री के पार रहा। वहीं आगामी दिनों में मुश्किलें ओर बढ़ सकती है।

.

मौसम विभाग ने सोमवार को हीटवेव की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने सोमवार को हीटवेव व धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी दी है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि प्रदेश भर में मौसम साफ हो चुका है। वहीं पिछले दिनों प्रदेश में चल रहे आंधी बारिश का दौर भी थम चुका है। प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव का दौर शुरू हो चुका है। जैसलमेर में मंगलवार से मौसम साफ रहने की संभावना है। जिससे पारे में फिर से गिरावट होेगी।

45 डिग्री तापमान में चौराहों पर चहल-पहल हुई कम।

45 डिग्री तापमान में चौराहों पर चहल-पहल हुई कम।

सुबह से तेज धूप ने किया परेशान

जैसलमेर में सुबह 9 बजे ही सूर्य की तल्ख धूप ने तेज गर्मी का एहसास करा दिया। रविवार को आसमान से आग उगलने वाली धूप व गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। सड़कें भी भट्ठी की तरह तपने लगी। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन ढलने के साथ ही बाजारों में रौनक लौटी।

भीषण गर्मी व गर्म हवा के थपेड़ों के कारण आमजन का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। इससे मुख्य मार्गों पर चहल पहल कम नजर आई। जनजीवन भी प्रभावित हुआ। शहर की मुख्य सड़कें व बाजार तो पूरी तरह से सूने दिखाई दिए। जिन पर शाम के बाद ही चहल पहल की स्थिति बनी।

पारा 45 डिग्री पार

जून के शुरुआती दिनों में पारा 40-41 डिग्री के बीच रहा। लेकिन अब पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं न्यूनतम तापमान दो दिनों से 26 डिग्री पर स्थिर है। ऐसे में दिन में भीषण गर्मी व रात में भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। रविवार को दिन के पारे में 0.1 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं रात के पारे में 0.3 डिग्री की गिरावट हुई।

अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 19 डिग्री का अंतर रहा। जिले में भीषण गर्मी व हीटवेव का दौर फिर से शुरू हो चुका है।

मौसम साफ रहेगा, बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने सोमवार को हीटवेव व धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी दी है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि प्रदेश भर में मौसम साफ हो चुका है। वहीं पिछले दिनों प्रदेश में चल रहे आंधी बारिश का दौर भी थम चुका है। प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव का दौर शुरू हो चुका है। जैसलमेर में मंगलवार से मौसम साफ रहने की संभावना है। जिससे पारे में फिर से गिरावट होेगी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>