Published On: Sun, Jun 8th, 2025

Heat returned two days after the monsoon rain | मानसून की बारिश के दो दिन बाद फिर लौटी गर्मी: झालावाड़ में तापमान 43 डिग्री, बाजारों में सन्नाटा – jhalawar News



रविवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

झालावाड़ में रविवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मानसून की बारिश के दो दिन बाद ही गर्मी ने फिर से दस्तक दे दी है।

.

तेज धूप और गर्मी के कारण दिन में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इससे दुकानदारों के व्यापार पर असर पड़ा। किराना व्यापारी राजू ने बताया कि दिन के समय ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है।

शाम को मौसम में ठंडक आने के बाद बाजारों और पार्कों में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। आज भी रविवार होने के कारण अधिकतर लोग घरों में ही रहे। घरों में लगे कूलर और पंखे भी राहत नहीं दे पाए।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है। रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>