Published On: Fri, May 23rd, 2025

Girls top in Science-Arts and boys top in Commerce | साइंस-आर्ट्स में छात्राएं और कॉमर्स में छात्र अव्वल: सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन, सीमित संसाधनों के बाद भी अच्छे अंक किए हासिल – Churu News



सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। बोर्ड ने कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय का रिजल्ट एक साथ घोषित किया।

.

चूरू जिले में विज्ञान संकाय में कुल 8,382 विद्यार्थियों में से 8,332 उत्तीर्ण हुए। इनमें 5,075 छात्र और 3,147 छात्राएं शामिल हैं। विज्ञान में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.11% और छात्राओं का 99.62% रहा। जिले का विज्ञान संकाय का परिणाम 98.68% रहा।

कला संकाय में 22,048 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 21,762 पास हुए। इनमें 10,322 छात्र और 11,070 छात्राएं सफल रहीं। कला में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.88% और छात्रों का 97.13% रहा। जिले का समग्र परिणाम 98.02% रहा।

वाणिज्य संकाय में 1,262 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1,254 उत्तीर्ण हुए। इनमें 928 छात्र और 319 छात्राएं शामिल हैं। वाणिज्य में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.46% और छात्राओं का 99.38% रहा। कुल मिलाकर वाणिज्य का परिणाम 99.47% रहा।

इस वर्ष सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कई सरकारी स्कूल के छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए। ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अच्छे अंक हासिल किए। बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से आयोजित की गई थीं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>