Published On: Fri, Jun 21st, 2024

Former Mla Bamber Thakur’s Statement On The Bilaspur Firing Incident – Amar Ujala Hindi News Live


Former MLA Bamber Thakur's statement on the bilaspur firing incident

बंबर ठाकुर ने की प्रेसवार्ता।
– फोटो : संवाद

विस्तार


जिला अदालत बिलासपुर से 20 मीटर दूरी पर हुए गोलीकांड में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे का नाम भी सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बेटे ने उच्च न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी भी लगा दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शाम तक पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है। उधर, बंबर ठाकुर ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा उनका राजनीतिक करियर खत्म करने के लिए लगातार साजिश रच रही है। आरोप लगाया कि भाजपा के त्रिलोक जमवाल ने साजिश रची है। जबकि गोलीकांड नशे के लेनदेन को लेकर हुआ है। इसमें बेटों सहित उन्हें फंसाया जा रहा है। त्रिलोक जमवाल और उनके बीच विधानसभा चुनाव के दौरान विजेता रहने का मामला उच्च न्यायालय में चला है। मामले की लगातार पेशियां हो रही हैं और जल्द ही फैसला होने वाला है। उन्होंने दावा किया कि फैसला उनके पक्ष में होने वाला है और चुनाव दोबारा होंगे। इससे पहले उनकी लोकप्रियता को खत्म करने के लिए त्रिलोक जमवाल लगातार साजिश रच रहे हैं। 

 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>