Published On: Sat, Jun 7th, 2025

Former Congress President Sonia Gandhi’s Health Deteriorates, Reached Igmc Shimla – Amar Ujala Hindi News Live


छुट्टियां मनाने के लिए शिमला पहुंचीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया। अब खबर है कि चेकअप और टेस्ट करवाने के बाद आईजीएमसी से सोनिया गांधी को छुट्टी मिल गई।

Trending Videos

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद  मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी आईजीएमसी पहुंचे। वह अपनी बेटी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के छराबड़ा स्थित घर में ठहरी हुई हैं। यह उनका शिमला का निजी दौरा है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उनकी जांच की। उनकी हालत स्थिर है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने इसकी जानकारी दी है।

सीएम सुक्खू शिमला के लिए हुए रवाना

बता दें कि राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी शनिवार को आईजीएमसी पहुंची। यहां पर उनको रेडियोलॉजि विभाग ले जाया गया। जहां पर उनका एमआरआई किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री भी आईजीएमसी पहुंचे। वे भी सीधे विभाग में गए। इसके अलावा सरकार के अन्य लोग भी यहां पहुंचे। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू अपना दो दिवसीय ऊना दौरा बीच में ही छोड़कर शिमला रवाना हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में 11 जून तक माैसम साफ, फिर दो दिन बारिश के आसार, जानें पूर्वानुमान

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>