Published On: Fri, May 30th, 2025

Former Assembly Speaker honored promising students | पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने होनहार छात्रों का किया सम्मान: सीपी जोशी ने बोर्ड के मेधावी स्टूडेंट्स से की मुलाकात – rajsamand (kankroli) News



10वीं बोर्ड में सर्वाधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्रों का पूर्व विधायक व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने सम्मान किया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व नाथद्वारा के पूर्व विधायक डॉ. सीपी जोशी शुक्रवार को नाथद्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) वऔर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी

.

जोशी ने CBSE में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली वैष्णवी परिहार और RBSE में अर्हम बाफना से तहसील रोड स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान जोशी ने वैष्णवी परिहार को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रुपए का चेक भी दिया। जोशी ने परिणामों की घोषणा पर परिहार से फोन पर बात की, जिसमे उन्होंने नाथद्वारा आने पर 10 हज़ार रु. नकद की उत्साहवर्धन राशि की घोषणा की। 10वीं के टॉपर रहे अर्हम से भेंट के दौरान उनसे भविष्य की योजना व उच्च अध्ययन को जाना। इस दौरान जोशी ने अर्हम को श्रीजी प्रभु का प्रसाद व बीड़ा भेंट किया।

इस मौके पर AICC सचिव ऋत्विक मकवाना, पूर्व चेयरमेन मनीष राठी, संगठन महामंत्री महेंद्र गौरवा, मनीष गुर्जर, पीयूष त्रिपाठी, योगेश जोशी, धर्मेश बापना, रवि सोनी, मनीष जोशी, जूज़र हुसैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>