Published On: Tue, Jul 23rd, 2024

flash flood alert in himachal pradesh imd heavy rain yellow alert himachal weather forecast 23 july


ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों में व्यापक वर्षा से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश से राज्य की प्रमुख नदियां व बरसाती नाले उफान पर हैं और भूस्खलन व बाढ़ की आशंका बनी हुई है।

इन जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका

मौसम विभाग ने अगले चार दिन भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान कांगड़ा, चम्बा और शिमला जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका जताई गई है। इन जिलों के लोगों को सचेत रहने को कहा गया है। स्थानीय लोगों के साथ बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों को नदी-नालों के किनारों की तरफ न जाने की हिदायत दी गई है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल के मुताबिक, अगले 24 घंटे लाहौल-स्पीति और सोलन जिलों को छोड़कर शेष 10 जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जिलों में शिमला, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन, कुल्लू, चम्बा, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर शामिल हैं। 27 जुलाई तक राज्य में भारी वर्षा होने के आसार बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे मानसून के सक्रिय रहने से राज्य के कई भागों में भारी बरसात हुई है। ऐसे में 27 जुलाई तक राज्य में मौसम खराब रहेगा।

कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा बरसे बादल

कांगड़ा जिला में सर्वाधिक 151 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई है। इसके अलावा धर्मशाला में 136, पालमपुर में 112, नगरोटा सुर्रियाँ में 96, धौलाकुंआ में 82, जोगिन्दरनगर में 52, गुलेर में 46, सुंदरनगर में 44, घमरूर में 35 और काहू में 33 मिलीमीटर वर्षा हुई। राजधानी शिमला में बीती रात मौसम के शुष्क रहने के बाद आज सुबह से बादल बरस रहे हैं।

राज्य में मॉनसून की 40 फीसदी कम वर्षा

राज्य में मौसम ने जून के आखिरी हफ्ते में दस्तक दी है। अभी तक मॉनसून की सामान्य से करीब 40 फीसदी कम बारिश हुई है। सेब बाहुल्य इलाकों में कम बरसात होने से सेब की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा अन्य फलों व फसलों पर भी कम बारिश का प्रतिकूल असर देखा जा रहा है।

रिपोर्ट- यूके शर्मा   

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>