Published On: Sat, Jun 7th, 2025

Father of Jaipur Foot D.R. Mehta’s 90th Birthday | जयपुर फुट के जनक डी.आर. मेहता का 90वां जन्मदिन: 24 लाख विकलांगों का पुनर्वास करने वाली संस्था के संस्थापक को कर्मचारियों ने दी बधाई – Jaipur News


बीएमवीएसएस इस वर्ष अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है।

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस) के संस्थापक और मुख्य संरक्षक पद्मभूषण डी.आर. मेहता का 90वां जन्मदिन जयपुर में मनाया गया। विश्व प्रसिद्ध जयपुर फुट की निर्माता इस संस्था ने अब तक देश-विदेश में 24 लाख से अधिक विकलांगों का पुनर्वास किया है

.

मेहता के नेतृत्व में संस्था ने 44 देशों में 114 शिविरों का आयोजन किया। इन शिविरों से हजारों विदेशी नागरिक चलने-फिरने में सक्षम हुए। बीएमवीएसएस इस वर्ष अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है।

कार्यक्रम में संस्था के कर्मचारियों और विभिन्न राज्यों से आए विकलांगों ने मेहता को जन्मदिन की बधाई दी।

कार्यक्रम में संस्था के कर्मचारियों और विभिन्न राज्यों से आए विकलांगों ने मेहता को जन्मदिन की बधाई दी।

कार्यक्रम में संस्था के कर्मचारियों और विभिन्न राज्यों से आए विकलांगों ने मेहता को जन्मदिन की बधाई दी। बीएमवीएसएस के कार्यकारी अध्यक्ष एस.एस. भंडारी ने मेहता को विकलांगों के मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि मेहता ने विकलांगों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों से भारत का नाम विश्व में रोशन किया है।

इस अवसर पर भंडारी ने कर्मचारियों के अलावा अनाथ और असहाय बच्चों की संस्था समर्पण की बालिकाओं को उपहार दिए। कर्मचारियों और बालिकाओं ने समूह गान से मेहता का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बीएमवीएसएस के सचिव भूपेंद्र मेहता, डॉ. दीपेंद्र मेहता, पूर्व पुलिस महानिदेशक अरुण दुग्गड़ और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.एस. बिस्सा उपस्थित थे। बिस्सा ने मेहता को भगवद गीता की प्रति भेंट की।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>