Farmer died while irrigating the field jhalawar Rajasthan | खेत में सिंचाई करते समय किसान की मौत: मंडावर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज – jhalawar News

खेत में सिंचाई करते समय किसान की संदिग्ध हालत में मौत।
झालावाड़ के मुंडेरी गांव में शुक्रवार शाम को सिंचाई करते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। शनिवार को झालावाड़ अस्पताल में मंडावर पुलिस ने कार्रवाई की है।
.
पुलिस ने बताया कि मुंडेरी निवासी रामकिशन (40) पुत्र नन्दकिशोर मेघवाल शुक्रवार को खेत पर खाद फेंकने और सिंचाई का काम कर रहा था। इसके बाद वह घर आ गया, लेकिन बाद में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। थोड़ा सुधार होने पर वह वापस खेत पर चला गया और कुछ समय बाद बेहोश हो गया। परिजन उसे एसआरजी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल चौकी पुलिस ने मंडावर पुलिस को सूचना दी और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। यहां मंडावर थाने से आए कॉन्स्टेबल पवन सिंह ने बताया कि शनिवार को एसआरजी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
फास्टफूड का ठेला भी लगाता था मृतक झालावाड़ के खेल स्टेडियम के बाहर फास्ट फूड का ठेला भी लगाता था, इसके दो लड़के हैं।