Published On: Mon, Nov 18th, 2024

Elections of All India Menaria Brahmin Samaj in udaipur and chittorgarh | अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के चुनाव: धीरज राष्ट्रीय अध्यक्ष, भरत महामंत्री और ओंकारलाल कोषाध्यक्ष चुने गए – Udaipur News


जीते राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष

अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के चुनाव चार चरण के अंतर्गत पूर्ण हो गए हैं। चौथे एवं अंतिम चरण के चुनाव के साथ ही मतगणना हुई और समाज को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है।

.

अध्यक्ष पद के लिए धीरज पानेरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी पिछले सात वर्षों से अध्यक्ष जसराज मेहता को 100 वोट से हराकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के सिरमौर बने। जीत की सूचना मिलते ही वहाँ मौजूद युवा झूम उठे और आतिशबाजी कर जीत जश्न मनाया।

जीतने के बाद धीरज पानेरी सीधे आवरी माताजी के श्रीचरणों में पहुंच दर्शन कर आशीर्वाद लिया और सभी युवाओं, वरिष्ठ ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया और यह जीत सभी युवाओं, ग्रामीणों की बताई है। निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महामंत्री एवं चारो जोन के उपाध्यक्ष, मंत्री पदो पर जीतने वाले प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। चुनाव अधिकारी सोहनलाल मेनारिया ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे मतगणना शुरू हुई जो रात पौने दो बजे खत्म हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार जसराज मेहता, धीरज पानेरी एवं रूपलाल मेनारिया मैदान थे। जिसमें से पहले चरण गिर्वा उदयपुर जोन में जसराज मेहता को 739, धीरज पानेरी को 836 एवं रूपलाल मेनारिया को 11 मत मिले।

दूसरे चरण मध्यप्रदेश जोन में जसराज मेहता को 1224, धीरज पानेरी को 750 एवं रूपलाल मेनारिया को 10 मत, तीसरे चरण वल्लभनगर जोन में जसराज मेहता को 615, धीरज पानेरी को 1329 एवं रूपलाल मेनारिया को 18 मत एवं चौथे चरण चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ जोन में जसराज मेहता को 1623, धीरज पानेरी को 1386 एवं रूपलाल मेनारिया को 30 मत मिले। इस तरह चारो जोन से जसराज मेहता को 4201, धीरज पानेरी को 4301 एवं रूपलाल मेनारिया को 69 मत मिले, जिससे धीरज पानेरी 100 वोट के अंतर से जसराज मेहता से जीते।

इसी तरह महामंत्री पद पर सत्यनारायण मेनारिया को 3971, भरत मेनारिया,धीनवा को 4368 मत मिले और भरत मेनारिया 397 से वोट से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर ओंकारलाल तेजावत, गवारड़ी को 4972, नारायण लाल मेनारिया 3406 मत मिले। ओंकारलाल तेजावत 1566 मतों से विजयी रहे।

असावरा माता में मतगणना के दौरान जमा समाजजन

असावरा माता में मतगणना के दौरान जमा समाजजन

चारो जोन का परिणाम

गिर्वा, उदयपुर जोन

उपाध्यक्ष अर्जुन लाल मेहता 895 भंवरलाल मेनारिया 684 अर्जुन लाल मेहता 211 वोट से विजयी मंत्री भूपेश मेनारिया 591 ओमप्रकाश मेनारिया 416 दीपलाल मेनारिया 570 भूपेश मेनारिया 21 वोट से विजयी

मध्यप्रदेश जोन

उपाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित 894 पुष्कर नागदा 549 भगवती प्रसाद नागदा 14 श्यामसुंदर नागदा 504 प्रकाश पुरोहित 345 वोट से विजयी

मंत्री डमरलाल मेनारिया 805 ओमप्रकाश पानेरी 683 कैलाश चंद्र नागदा 467 डमरलाल मेनारिया 122 वोट से विजयी

वल्लभनगर जोन

उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मेनारिया 1229 रोशन मेहता 706 ओमप्रकाश मेनारिया 523 वोट से विजयी

मंत्री यशवंत मेनारिया 1064 केसरीमल मेनारिया 879 यशवंत मेनारिया 185 वोट से विजयी

चित्तौड़गढ़ व प्रतापगढ़ जोन उपाध्यक्ष उदयलाल मेनारिया 667 दशरथ मेनारिया 882 प्रेमशंकर मेनारिया 753 शौकीन मेनारिया 670 दशरथ मेनारिया 129 वोट से विजयी

मंत्री श्यामलाल मेनारिया 1237 सत्यनारायण शर्मा 1712 सत्यनारायण शर्मा 475 वोट से विजयी

इनपुट : सुरेश मेनारिया, मेनार

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>