Published On: Mon, Jun 16th, 2025

Dr. Kirori suddenly reached Alwar | डॉ किरोड़ी अचानक अलवर पहुंचे: कलेक्टर की मौजूदगी में अधिकारियों की मीटिंग, वंदे गंगा अभियान की समीक्षा – Alwar News



मिनी सचिवालय में अधिकारियों की मीटिंग लेते प्रभारी मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा।

अलवर के प्रभारी मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा सोमवार सुबह अचानक अलवर पहुंचे। यहां मिनी सचिवालय में कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला की मौजूदगी में अधिकारियों की मीटिंग में हैं। करीब डेढ़ महीने के बाद डॉ किरोड़ी अलवर आए हैं। उससे पहले भी मिनी सचिवालय में अधिकारियो

.

प्रभारी मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने पिछली बार सिलीसेढ़ एरिया में अवैध रूप से बने होटलों का मौका भी देखा था। इसके बाद अधिकारियों से सवाल जवाब किए थे कि ये बहाव क्षेत्र है और भराव भी है। इसके बावजूद अवैध निर्माण हो रहे हैं। अधिकारियों ने होटलों को नोटिस देने की बात कही थी। लेकिन आगे कार्यवाही कुछ नहीं की गई। इसी तरह जयसमंद बांध के नीचे अवैध प्लॉटिंग को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए थे। यहां भी पानी के बहाव व मास्टर प्लान के विपरीत प्लॉटिंग कर दी गई। अलवर की निजी आवासीय सोसायटी में मनमर्जी से निर्माण करने और अवैध रूप से होटल संचालन की जानकारी मांगी थी। वहीं यूआईटी के अधिकारियों से शहर के विकास की योजनाओं की चर्चा की थी। अब वापस प्रभारी मंत्री पुराने मसलों पर किए गए एक्शन की जानकारी लेंगे। वहीं नए मसलों पर भी चर्चा करेंगे।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>