Published On: Sun, Dec 8th, 2024

DMK बोली- ममता की पार्टी रीजनल: वे सिर्फ बंगाल में INDIA का नेतृत्व करें; गठबंधन में 10 पार्टियां, वे मिलकर डिसाइड करें


चेन्नई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ममता बनर्जी के INDIA गठबंधन के नेतृत्व वाले बयान पर DMK ने नाराजगी जताई है। डीएमके के नेता केएस एलंगोवन ने कहा, इसका फैसला गठबंधन को करना है। INDIA गठबंधन में कम से कम 10 पार्टियां हैं और कांग्रेस एक नेशनल है जबकि ममता बनर्जी की टीमएसी एक राज्य स्तरीय पार्टी हैं। वह अपने राज्य में गठबंधन का नेतृत्व कर सकती हैं।

दरअसल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा-महाराष्ट्र और उपचुनावों में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने INDIA गठबंधन बनाया। इसका नेतृत्व करने वाले इसे ठीक से नहीं चला सकते, तो मुझे मौका दें। मैं बंगाल से ही गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं।’

ममता के बयान को सपा-शिवसेना का समर्थन ममता बनर्जी के बयान का शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत और समाजवादी पार्टी (SP) ने समर्थन किया है। राउत ने शनिवार को कहा, ‘हम भी चाहते हैं कि वे विपक्षी INDIA गठबंधन की प्रमुख भागीदार बनें। चाहे वह ममता बनर्जी हों, अरविंद केजरीवाल हों या शिवसेना, हम सभी एक साथ हैं। हम जल्द ही कोलकाता में ममता बनर्जी से बात करने जाएंगे।’

वहीं, सपा नेता उदयवीर सिंह ने भी ममता बनर्जी के बयान का समर्थन किया। उन्होंने शनिवार को कहा, ‘लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों में से सपा ने 37 सीटें जीतीं। पश्चिम बंगाल में TMC ने 42 सीटों में से 29 सीटें जीतीं। भाजपा को इन दो राज्यों में 35 सीटों का नुकसान हुआ। सभी दल सहमत हों तो सपा ममता का समर्थन करेगी।’

भाजपा ने INDIA गठबंधन में नेतृत्व को लेकर ममता के बयान पर कहा- विपक्ष के नेताओं को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। वे अब भी राहुल को राजनीति का कच्चा खिलाड़ी समझते हैं। विपक्ष में कई लोग हैं जो राहुल को राजनीतिक तौर पर विफल मानते हैं।

रणनीतिकारों के जरिए चुनाव नहीं जीते जाते चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मदद लेने के सवाल पर ममता ने कहा- कुछ रणनीतिकार घर बैठे सर्वे करते हैं और बाद में सर्वे को बदल देते हैं। वे चीजों की प्लानिंग कर सकते हैं, व्यवस्थित कर सकते हैं, लेकिन वोटर्स को बूथ पर नहीं ला सकते।

सिर्फ बूथ कार्यकर्ता ही गांवों और लोगों को जानते हैं, ये ही लोग चुनाव जिताते हैं। चुनावी रणनीतिकार सिर्फ आर्टिस्ट हैं, जो पैसे के बदले अपना काम करते हैं, लेकिन उनके जरिए चुनाव नहीं जीते जाते हैं।

ममता बोलीं- पार्टी मेरा उत्तराधिकारी तय करेगी ममता से पार्टी में उनके उत्तराधिकारी के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा- TMC एक अनुशासित पार्टी है। यहां कोई भी नेता अपनी शर्तें तय नहीं कर सकता। पार्टी तय करेगी कि लोगों के लिए क्या सबसे अच्छा है। हमारे पास विधायक, सांसद, बूथ कार्यकर्ता हैं, जो तय करेंगे कि मेरे बाद पार्टी कौन संभालेगा।

ममता बनर्जी के करीबी नेताओं और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के करीबी नेताओं के बीच मतभेद की स्थिति TMC में लंबे समय से देखने को मिली है। इसे लेकर ममता ने कहा- पार्टी के लिए हर कोई महत्वपूर्ण है। आज का नया चेहरा कल का अनुभवी होगा।

लोकसभा चुनाव में INDIA को 234 सीटें मिली थीं लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A को 234 सीटें मिली हैं। इसमें कांग्रेस की 99, समाजवादी पार्टी की 37 और तृणमूल कांग्रेस की 29 सीटें शामिल हैं। बहुमत का आंकड़ा 272 है। वहीं, महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक को कांग्रेस लीड कर रही थी। विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) की 288 में से सिर्फ 45 सीटें आईं। भाजपा गठबंधन को 230 सीटें मिलीं।

—————————————————-

ममता बनर्जी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ममता बोलीं- इंतजार करें, कुछ दिन बाद INDIA सरकार बनाएगा, कहा- कौन जानता है 15 दिन में क्या होगा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकेत दिए हैं कि INDIA ब्लॉक कभी भी केंद्र सरकार की बागडोर अपने हाथ में ले सकता है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग 400 सीटों की बात करते थे, वे अपने दम पर बहुमत भी नहीं ला सके। कुछ भी हो सकता है, कौन जानता है कि ये सरकार सिर्फ 15 दिन चले। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>