Published On: Thu, Jun 5th, 2025

DM ने दिलाई प्लास्टिक मुक्त शहर की शपथ: जहानाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष पहल, पहली बार मतदान करने वालों को दिए पौधे – Jehanabad News



जहानाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।

.

कार्यक्रम में नए मतदाताओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को पौधे वितरित किए गए। साथ ही उन्हें लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने की अपील की गई।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर भी जोर

DM ने पर्यावरण के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैसे पर्यावरण जरूरी है, वैसे ही समाज की परंपरा को बनाए रखने के लिए बेटियां भी जरूरी हैं। प्लास्टिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानकारी भी दी गई। सरकार द्वारा प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर छापेमारी कर जुर्माना लगाया जा रहा है।

कार्यक्रम में साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>