Dharti Aaba campaign started for tribal development | जनजातीय विकास के लिए धरती आबा अभियान शुरू: डूंगरपुर के 638 गांवों में चलेगा विशेष अभियान, 30 जून तक लगेंगे शिविर – Dungarpur News

डूंगरपुर में जनजातीय समुदाय के विकास के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया गया है।
डूंगरपुर में जनजातीय समुदाय के विकास के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया गया है। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत 316 ग्राम पंचायतों के 638 गांवों में शिविर लगाए जाएंगे।
.
यह अभियान 30 जून 2025 तक चलेगा। इसमें 18 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। ये अधिकारी जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर काम करेंगे। शिविरों में जनजाति वर्ग के लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए इस अभियान में राज्य के 37 जिलों के 208 ब्लॉक्स के 6019 गांवों को शामिल किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों का आर्थिक विकास करना है। साथ ही आधारभूत संरचना का विकास, संस्कृति की रक्षा, महिलाओं और युवाओं का सशक्तिकरण, कृषि और जल प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जाएगा।