Dhaniram Shandil: Only One Woman From A Family Will Get The Sukh Samman Nidhi Of Rs 1500 – Amar Ujala Hindi News Live
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि एक परिवार से एक ही महिला को 1500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना से जुड़े सवाल पर मंत्री शांडिल ने यह जानकारी दी।
![Himachal 1500 Rupees Scheme: अब परिवार की सिर्फ एक ही महिला को मिलेंगे 1500 रुपये, मंत्री शांडिल ने दी जानकारी dhaniram Shandil: Only one woman from a family will get the sukh Samman nidhi of Rs 1500](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/04/20/dhani-ram-shandil_0ac6ecf7aa1327182f3c16cd305d73d3.jpeg?w=414&dpr=1.0)
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. धनी राम शांडिल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि एक परिवार से एक ही महिला को 1500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। डेढ़ साल में योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की कुल 7,88,784 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में 2284 लाख रुपये का प्रावधान योजना के तहत किया गया है। अब तक कुल 28,249 महिलाओं को राशि जारी हो चुकी है। 2,384 आवेदन पात्रता पूरी न होने पर रद्द किए गए। अपात्र महिलाओं को पैसा न मिले इसलिए सत्यापन में समय लग रहा है। विस उपचुनाव के चलते भी देरी हुई है। विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना से जुड़े सवाल पर मंत्री शांडिल ने यह जानकारी दी।