Development work worth Rs 1500 crore in Sirohi Rajasthan | सिरोही में 1500 करोड़ के विकास कार्य: राज्यमंत्री देवासी ने डेढ़ वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तिका का किया विमोचन – Sirohi News

राज्यमंत्री देवासी ने डेढ़ वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तिका का किया विमोचन।
राजस्थान के पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन किया। विमोचन समारोह में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और
.
राज्यमंत्री देवासी ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में सिरोही-शिवगंज क्षेत्र में लगभग 1500 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत कराए गए हैं। इन कार्यों में सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास शामिल है। क्षेत्र को कृषि कॉलेज की सौगात भी मिली है, जिसकी मांग आजादी के बाद से की जा रही थी।
जालोर-सिरोही के सांसद लुम्बाराम चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने कहा कि स्थानीय विधायक देवासी को जनता ने भारी मतों से विजयी बनाया था। मुख्यमंत्री शर्मा और नड्डा ने राज्यमंत्री देवासी के कार्यों की सराहना की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि डबल इंजन सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ के मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों को और तेज गति दी जाएगी।