Published On: Mon, Aug 12th, 2024

Delhi Weather : दिल्ली में 7°C तक पारा; आज फिर बारिश का येलो अलर्ट और तेज हवा चलने के आसार


ऐप पर पढ़ें

दिल्लीवालों को अगले दो दिन तक उमस भरी गर्मी नहीं सताएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार और मंगलवार को भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। बता दें कि येलो अलर्ट मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए जारी किया जाता है। मुख्य मकसद लोगों को सतर्क करना होता है। इसके तहत लगातार मौसम संबंधित अपडेट लेने की सलाह दी जाती है।

मूसलाधार बारिश से छुट्टी के दिन NCR रहा जाम, दिल्ली में 50 से अधिक मार्गों पर रेंगते रहे वाहन

दिल्ली में रविवार को कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इस दौरान मयूर विहार और आयानगर में सबसे ज्यादा बादल बरसे। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार सुबह से ही घने बादल छाए रहे। इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की और कहीं पर तेज बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक अगस्त को यह 37.8 डिग्री था।

तापमान में 7 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज

बारिश के कारण तापमान में सात डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 100 से 91 फीसदी तक रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में बारिश का असर दिल्ली की हवा पर भी देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 69 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। अगले कई दिन इसी तरह की स्थिति रहने की उम्मीद जताई गई है।

कई स्थानों पर पेड़ गिरे : निगम के अनुसार, 12 जगहों पर जलभराव हुआ और 14 जगहों पर पेड़ गिरे। रोहिणी जोन में चार जगहों पर, नजफगढ़ जोन में तीन जगहों पर, पश्चिमी जोन में दो जगहों पर, केशवपुरम जोन में एक जगह पर जलभराव हुआ।

हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा 64612 क्यूसेक पानी

वहीं, पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से एक ओर जहां यमुना नदी व अन्य नहरों में रविवार को 64612 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की गई। हालांकि, दोपहर बाद हुई इस बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>