Delhi Monsoon 2024 : बारिश की बेरुखी से दिल्ली के ये 6 हिस्से मॉनसून में भी सूखे, यहां तो 95% तक कम बरसे बादल

ऐप पर पढ़ें
राजधानी दिल्ली में मॉनसून आने के लगभग तीन सप्ताह बाद भी नौ में से छह हिस्से सूखे हैं। बारिश की बेरुखी से इस बार सामान्य से 95 फीसदी तक बादल कम बरसे हैं। वहीं, तीन हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। विशेषज्ञ इसे भी बारिश के पैटर्न में आए बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं।
बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली को नौ हिस्सों में बांट रखा है। इस बार 28 जून को राजधानी में मानसून का आगमन हुआ था। उस दौरान इतनी ज्यादा बारिश हुई कि दिल्ली के ज्यादातर इलाके पानी में डूब गए। कई जगहों पर जलभराव हो गया और इसके चलते हुई दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई।
दिल्ली में बार-बार क्यों धोखा दे रहे बादल? मॉनसून पर इस वजह से फेल हो रही IMD की भविष्यवाणी
जून में 24 घंटे की बारिश ने पिछले 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन दिल्ली के कुछ इलाके अच्छी बारिश के लिए तड़पते रहे हैं। कई बार भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, लेकिन पूर्वानुमान सही साबित नहीं हुए और दिल्ली को हल्की या मध्यम बारिश से ही संतोष करना पड़ा।
छोटी-छोटी दूरी पर भी वर्षा के पैटर्न में बड़ा अंतर
आंकड़े बताते हैं कि एक जून से शुरू हुए मॉनसून सीजन से लेकर 21 जुलाई तक की समयावधि में पश्चिमी दिल्ली में सामान्य से 95 फीसदी तक कम बारिश हुई है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली में सामान्य से 75 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। दोनों इलाकों के बीच की दूरी अगर देखी जाए तो 15 किलोमीटर से भी कम है। यानी छोटी-छोटी दूरी में भी बारिश के पैटर्न में बहुत ज्यादा अंतर देखने को मिल रहा है।
दिल्ली में 2 दिन मूसलाधार बारिश को रहें तैयार, सावन महीने की शुरुआत संग गुड न्यूज
पिछले तीन सप्ताह में कहां कितनी बारिश हुई
ये हैं नौ हिस्से | सामान्य | दर्ज की गई | फीसदी (कम-ज्यादा) |
मध्य दिल्ली | 222.5 मिलीमीटर | 151.2 मिलीमीटर | 32% कम |
पूर्वी दिल्ली | 222.5 मिलीमीटर | 128.4 मिलीमीटर | 32% कम |
नई दिल्ली | 208.5 मिलीमीटर | 260.8 मिलीमीटर | 25% ज्यादा |
उत्तरी दिल्ली | 197.1 मिलीमीटर | 231.8 मिलीमीटर | 18% ज्यादा |
उत्तर-पूर्वी दिल्ली | 222.5 मिलीमीटर | 83.9 मिलीमीटर | 62% कम |
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली | 138.2 मिलीमीटर | 239.0 मिलीमीटर | 73% ज्यादा |
दक्षिण दिल्ली | 222.5 मिलीमीटर | 144.2 मिलीमीटर | 35% कम |
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली | 193.5मिलीमीटर | 131.0 मिलीमीटर | 32% कम |
पश्चिम दिल्ली | 211.1मिलीमीटर | 11.0 मिलीमीटर | 95% कम |