Delhi Election: बीते तीन चुनावों में कैसा रहा पार्टियों का प्रदर्शन, आप-कांग्रेस के साथ नहीं आने का कितना असर?


दिल्ली चुनावों में पार्टियों का प्रदर्शन
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सियासी सरगर्मी ने जोर पकड़ लिया है। सभी प्रमुख दलों ने अपनी चुनावी रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से अलग चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वहीं दिल्ली कांग्रेस इकाई ने भी कहा है कि वह सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
कुछ महीने पहले ही लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस ने दिल्ली में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों दलों को कोई सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद दोनों दलों के बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी सहमति कि कोशिश हुई थी लेकिन कोशिशें बेनतीजा रही थीं।
आइये जानते हैं कि दिल्ली में चुनाव को लेकर आप-कांग्रेस ने क्या घोषणा की है? बीते तीन चुनावों में कैसा रहा है पार्टियों का प्रदर्शन? किस पार्टी को कितनी सीटें आईं और वोट प्रतिशत क्या रहा?