Decision On Bjp’s New State President May Be Taken By December, Membership Campaign Continues – Amar Ujala Hindi News Live


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर फैसला दिसंबर तक या इससे पहले भी हो सकता है। डॉ. राजीव बिंदल ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बने रहेंगे कि किसी नए अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। इस पर इन दिनों राजनीतिक गलियारों में खूब पहेलियां बुझाई जा रही हैं। डॉ. बिंदल के भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से अच्छे संबंध हैं।
ये भी पढ़ें: Himachal: दूरदराज के स्कूलों में सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेगी सरकार, शिक्षा विभाग तैयार कर रहा प्रस्ताव
प्रदेश भाजपा में एक खेमा उन्हें अध्यक्ष बनाए रखने के पक्ष में है तो कुछ असंतुष्टों की ओर से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को नए नाम भी सुझाए जा सकते हैं। राज्य भाजपा में इन दिनों सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है। भाजपा में संगठनात्मक चुनाव करवाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
मंडल और जिलों की कार्यकारिणियों के चुनावों के संपन्न होने के बाद राज्य स्तर पर भी संगठनात्मक बदलाव होना है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर भी इसके बाद ही निर्णय होना है। हालांकि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पार्टी आलाकमान मनोनयन ही करता है।