Dausa Borewell Accident Rescue 41 Hours Live Boy Aryan Trapped In 150 Ft Deep Borewell – Amar Ujala Hindi News Live


मासूम आर्यन
– फोटो : अमर उजाला
खास बातें
Dausa Borewell Accident news update Live: दौसा के नांगल के कालीखांड गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जहां 5 साल का मासूम आर्यन गहरे बोरवेल में गिर गया। 41 घंटे से अधिक समय से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जिसमें 150 फीट की गहराई पर फंसे 5 साल के आर्यन को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
लाइव अपडेट
08:26 AM, 11-Dec-2024
Dausa Borewell Incident Live: 41 घंटों से जद्दोजहद जारी, मौत के मुंह में मासूम आर्यन; अब खोदी जा रही तिरछी टनल
कब और कैसे हुआ था हादसा
- 9 दिसंबर की दोपहर 3 बजे बोरवेल में गिरा मासूम आर्यन
- शाम 4 बजे घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम व लोकल रेस्क्यू टीम
- शाम 4: 30 पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम
- शाम 5 बजे बोरेवेल में पाइप से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू
- शाम 6 बजे राजधानी जयपुर से एसडीआरएफ की टीम पहुंची
- शाम 7 बजे बोरवेल में कैमरा डालकर मासूम के देखा गया
- रात 9 बजे NDRF की टीम पहुंची
10 दिसंबर
- रात 1 बजे देसी जुगाड़ का इस्तेमाल शुरु
- रात 2:35 देसी जुगाड़ से सफलता नहीं मिली
- रात 3 बजे 2 एलएनटी मशीनें पहुंची
- सुबह 6 बजे एनडीआरएफ को फिर सफलता नहीं मिली
- सुबह 8 बजे बोरवेल में एल शेप की प्लेट उतारी गई
- सुबह 9:30 बोरवेल में अंब्रेला उपरण डाला गया
- दोपहर 1 बजे बोरवेल में रिंग उतारी गई
- दोपहर 3 बजे एनडीआरएफ ने रेस्क्यू होल्ड किया
- दोपहर 3:40 पर फिर से ऑपरेशन शुरू
- शाम 6 बजे सवाई माधोपुर से पाइलिंग मशीन पहुंची
- रात 8:30 बजे मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे