Congress National General Secretary Priyanka Gandhi Nadda Letter Targets Pm Modi Rahul Gandhi Security – Amar Ujala Hindi News Live – Priyanka Gandhi:प्रियंका ने खरगे को भेजे पत्र पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं
{“_id”:”66ed79ba9f442b9b460d5e57″,”slug”:”congress-national-general-secretary-priyanka-gandhi-nadda-letter-targets-pm-modi-rahul-gandhi-security-2024-09-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Priyanka Gandhi: प्रियंका ने खरगे को भेजे पत्र पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- राजनीति में घुल चुका जहर, पीएम को…”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से लिखे गए पत्र पर प्रियंका गांधी ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजनीति में बहुत जहर घुल चुका है। प्रधानमंत्री को अपने पद की गरिमा रखनी चाहिए।
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे पत्र मामले में प्रियंका गांधी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि राजनीति में बहुत जहर घुल चुका है। प्रधानमंत्री को अपने पद की गरिमा रखनी चाहिए। शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला। पोस्ट डाली कि कुछ भाजपा नेताओं और मंत्रियों की अनर्गल और हिंसक बयानबाजी के मद्देनज़र लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जीवन की सुरक्षा के लिए चिंतित होकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा।
Trending Videos
प्रधानमंत्री की आस्था अगर लोकतांत्रिक मूल्यों, बराबरी के संवाद और बुजुर्गों के सम्मान में होती तो इस पत्र का जवाब वह खुद देते। उन्होंने जेपी नड्डा की ओर से एक हीनतर और आक्रामक किस्म का जवाब लिखवा कर भिजवा दिया। प्रियंका गांधी ने लिखा कि एक वरिष्ठ जननेता का निरादर करने की आखिर क्या जरूरत थी। लोकतंत्र की परंपरा और संस्कृति, प्रश्न पूछने और संवाद करने की होती है। धर्म में भी गरिमा और शिष्टाचार जैसे मूल्यों से ऊपर कोई नहीं होता। प्रधानमंत्री को अपने पद की गरिमा रखते हुए, सचमुच एक अलग मिसाल रखनी चाहिए थी। अपने एक वरिष्ठ सहकर्मी राजनेता के पत्र का आदरपूर्वक जवाब दे देते तो जनता की नजर में उन्हीं की छवि और गरिमा बढ़ती।
प्रियंका-सोनिया के पास आज शिमला आ सकते हैं राहुल
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शनिवार को शिमला आ सकते हैं। शिमला से सटे छराबड़ा में बीते कुछ दिनों से प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी आई हुईं हैं। संभावना है कि शनिवार को राहुल भी यहां पहुंचेंगे। राहुल गांधी के शिमला आने की चर्चा के बीच सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को राहुल गांधी को शामिल आना था, लेकिन निजी कारणों से उनका प्रोग्राम रद्द् हो गया। राहुल गांधी करनाल तक ही आए।