Cm Sukhvinder Sukhu Said If Permission Is Granted, We Will Deposit Rs 1500 In The Accounts Of Women Within 24 – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:सीएम सुक्खू बोले
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
![Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- अनुमति मिले तो 24 घंटे में महिलाओं के खाते में डालेंगे 1500 रुपये CM sukhvinder Sukhu said If permission is granted, we will deposit Rs 1500 in the accounts of women within 24](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/05/25/cm-sukhvinder-sukhu_a3f46705a66fa8c746fe2fb903e24d8f.jpeg?w=414&dpr=1.0)
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
– फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के जवाली, इंदौरा और नूरपुर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के लिए प्रचार किया। उन्होंने कांगड़ा से प्रत्याशी आनंद शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा महिलाओं की 1500 रुपये पेंशन को रुकवाने के लिए रोज नए अड़ंगे डाल रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेता बार-बार-बार चुनाव आयोग के पास महिलाओं की सुख सम्मान निधि को रुकवाने में लगे हैं और दिल्ली से भी चुनाव आयोग पर दबाव डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध के बाद चुनाव आयोग ने महिलाओं की पेंशन के फार्म भरने को अनुमति दी और अब महिलाएं योजना के फार्म भर रही हैं। अगर भाजपा अपना विरोध वापस ले ले और चुनाव आयोग अनुमति दे तो 24 घंटे में महिलाओं को 1500 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। अगर अनुमति नहीं भी मिली, तो जून में महिलाओं को दो किश्तों के 3000 रुपये एक साथ डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई प्रयास किए हैं। पुलिस में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया है।
सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस चुनावी लाभ को देखकर काम नहीं करती। कांग्रेस सरकार ने सरकार की खराब माली हालत के बावजूद पहले ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी, जबकि भाजपा नेता दिल्ली में एनपीएस के 9000 करोड़ रुपये को रुकवाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में जयराम ठाकुर पांच साल तक सोते रहे और प्रदेश का खजाना लुटाते रहे। कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकर जनता का पैसा जनता के बीच बांटा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने धन-बल से लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को गिराने का एक महीने तक असफल प्रयास किया है। कांग्रेस सरकार की लड़ाई अब जनता लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आपकी वोट की ताकत ही लोकतंत्र को बचा सकता है। अगर इसी तरह विधायक राजनीतिक मंडी में बिकते रहे तो जनता के वोट की क्या अहमियत रह जाएगी। 1 जून को प्रदेश की जनता खरीद-फरोख्त की राजनीति को कड़ा सबक सिखाएगी।
सुक्खू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं तो आनंद शर्मा हिमाचल के रहने वाले हैं। भाजपा प्रत्याशी जब कांगड़ा सहकारी बैंक के चेयरमैन थे तो बैंक में लूट हुई, जिसकी जानकारी सरकार के पास है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन समेत जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।