Published On: Mon, Jul 8th, 2024

Cm Sukhvinder Singh Sukhu Said Make Kamlesh Win Get Cm Along With Mla – Amar Ujala Hindi News Live – Cm Sukhu:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले


CM Sukhvinder Singh Sukhu said Make Kamlesh win get CM along with MLA

ढलियारा, देहरा विधानसभा क्षेत्र की जनसभा में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि देहरा का चुनाव देहरा के सम्मान की लड़ाई है और पूर्व विधायक होशियार सिंह को जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को जिताएं और विधायक के साथ मुख्यमंत्री भी पाएं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का अगला राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरा में मनाया जाएगा और इस कार्यक्रम से पहले पौंग बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

‘होशियार सिंह की नहीं चलेगी होशियारी’

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व विधायक ने साढ़े छह साल में देहरा की किसी समस्या के लिए धरना नहीं दिया, लेकिन अपना इस्तीफा स्वीकार कराने के लिए वह विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए और कोर्ट भी गए, क्योंकि उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर एक चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रची, जो असफल रही। उन्होंने कहा कि इस बार होशियार सिंह की होशियारी नहीं चलेगी और वह देहरा की जनता को झूठ बोल कर गुमराह नहीं कर पाएंगे।

‘विधायक निधि से बनवा रहे अपने फाइव स्टार रिजॉर्ट के लिए एक करोड़ का रास्ता’

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि होशियार सिंह छह साल तक वह अपने क्षेत्र का विकास कराने में असफल रहे। क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाली विधायक निधि से वह अपने फाइव स्टार रिजॉर्ट के लिए एक करोड़ का रास्ता बनवा रहे हैं। सरकारी फंड का दुरुपयोग कर रिजॉर्ट के लिए डंगे लगाए जा रहे हैं, जबकि देहरा की सड़कों का बुरा हाल है।

होशियार सिंह को देहरा की जनता की नहीं, अपने रिजॉर्ट की चिंता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने धनबल की राजनीति को नकार कर कांग्रेस के विधायकों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी है। अब कांग्रेस की संख्या में तीन और बढ़ने वाली है और 13 जुलाई को कांग्रेस के विधायक 41 हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर की जनता विकास को चुनेगी और होशियार सिंह का पैसा किसी काम नहीं आएगा।

‘भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिके होशियार’

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व विधायक भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिके हैं और देहरा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि देहरा के सम्मान की लड़ाई में भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता भी कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर का साथ देंगे और होशियार सिंह को जमीन दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर दिन में सपने देख रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने की उनकी हसरत कभी पूरी नहीं होगी। जनता को ठगने के लिए वह बार-बार भाजपा सरकार बनने के झूठे दावे कर रहे हैं और अब जनता भी उनका मजाक बना रही है।

‘भाजपा सरकार से विरासत में मिला 85 हजार करोड़ रुपए का कर्ज’

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से बदहाल करने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा जिम्मेदार हैं। कांग्रेस सरकार को भाजपा सरकार से 85 हजार करोड़ रुपए का कर्ज विरासत में मिला। आज प्रदेश की हालत यह है कि कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। लेकिन कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की आर्थिक हालत में सुधार लाने के लिए कड़े कदम उठाए, जिससे एक वर्ष में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत का सुधार हुआ है और राज्य सरकार ने 2200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया है। इस राजस्व से आम आदमी के लिये योजनाएँ बनाई जा रही है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>