Cm Sukhvinder Singh Sukhu Reaction On The Mosque Dispute In Sanjauli Shimla – Amar Ujala Hindi News Live – Shimla Masjid Controversy:हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू बोले
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
– फोटो : एएनआई, शिमला
विस्तार
शिमला के संजौली में मस्जिद विवाद को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सभी नागरिक एक समान हैं, सभी धर्मों का सम्मान है। जो भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेगा, सरकार उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी। कानून व्यवस्था को हाथ में लेने का किसी के पास कोई अधिकार नहीं है। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक हो, उसका हम सम्मान करते हैं, लेकिन कानून व्यवस्था को तोड़ने की इजाजत न तो किसी राजनेता को है और न ही राजनेता के समर्थक को। संजौली विवाद का क्या कारण रहा, क्यों विवाद बढ़ रहा है, इस पर सरकार ने गहनता से विचार किया है। शहरी विकास मंत्री इस पर बयान दे चुके हैं। हिमाचल में आने वाला हर आदमी कानून से बंधा है और हमारे सभी साथी भी कानून से बंधे हैं।
#WATCH शिमला, हिमाचल प्रदेश: संजौली में एक मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “…हम प्रदेश में किसी भी प्रकार वारदात नहीं होने देंगे… किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता को प्रदेश की कानून-व्यवस्था को… pic.twitter.com/KuxgTEKCiW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2024
समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने संजौली बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संजौली चौक से ढली टनल और यहां से वापस संजौली चौक पर लोगों ने एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के कारण दोपहर करीब डेढ़ घंटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दोपहर में बड़ी संख्या में लोग संजौली चौक पर एकत्रित हुए। इसके बाद बाजार में विरोध रैली निकाली गई। इस दौरान पुलिस ने धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया था। सबसे पहले सैकड़ों की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए ढली टनल की ओर रवाना हुए। इसके बाद दोबारा संजौली चौक पर पहुंचे। संजौली चौक लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर दो दिनों में अवैध निर्माण नहीं तोड़ा तो वे हजारों की संख्या में एकत्रित होकर दोबारा प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: एक प्रदर्शनकारी और भाजपा कार्यकर्ता अंकुश चौहान ने कहा, “यह मस्जिद अवैध बनी हुई है। मस्जिद की चार मंजिलें अवैध हैं…10 साल हो गए हैं, इस मस्जिद पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। यह अवैध मस्जिद गिरनी चाहिए।” pic.twitter.com/3S0vaA0hUL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2024